पंजाब की महिलाओं को आर्थिक सहायता एक जुलाई से
नई दिल्ली, जून 22 -- पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने घोषणा की है कि राज्य सरकार की महत्वाकांक्षी 'मावां-धीयां सत्कार योजना' के तहत महिला लाभार्थियों के बैंक खातों में पहली किस्त एक जुलाई को ट्रांसफर कर दी जाएगी। योजना के अंतर्गत सामान्य वर्ग की महिलाओं को हर महीने एक हजार रुपये और अनुसूचित जाति वर्ग की महिलाओं को 1,500 रुपये की आर्थिक सहायता दी जाएगी। रविवार को चनारथल कलां गांव में आयोजित जनसंवाद कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने बताया कि पहली किस्त के रूप में लाभार्थियों को एक साथ तीन महीने का पैसा मिलेगा। सरकार ने इस योजना के लिए बजट में 9300 करोड़ रुपये का प्रावधान किया है। इस योजना का लाभ लेने के लिए महिला की उम्र 18 वर्ष या उससे अधिक होनी चाहिए। साथ ही, उसका पंजाब के मतदाता के रूप में रजिस्टर्ड होना, पंजाब के पते वाला वैध पहचान पत्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.