नई दिल्ली, अगस्त 13 -- पंजाब सरकार ने पूरे पंजाब में मुख्यमंत्री तीर्थयात्रा योजना का विस्तार करते हुए बुधवार को 15 बसों को विभिन्न धार्मिक स्थलों के लिए रवाना किया। आम आदमी पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने होशियारपुर में बसों को हरी झंडी दिखाई। योजना के तहत 50 वर्ष और उससे अधिक आयु के लोग तीर्थयात्रा कर सकते हैं। एक परिवार से अधिकतम दो सदस्य यात्रा कर सकेंगे। सरकार यात्रियों के लिए एसी स्लीपर बस, ठहरने और भोजन की सुविधा मुफ्त उपलब्ध कराएगी।15 बसों से धार्मिक स्थलों के लिए रवाना हुए श्रद्धालु केजरीवाल ने कहा कि योजना के तहत अब तक चार लाख से अधिक तीर्थयात्री यात्रा कर चुके हैं। उन्होंने कहा कि कई लोगों को पहली बार सालासर और श्री खाटू श्याम जाने का अवसर मिला है। अगले कुछ महीनों में पंजाब से डेढ़ ला...