नई दिल्ली, मई 15 -- दक्षिण अफ्रीका के पूर्व विकेटकीपर बल्लेबाज मार्क बाउचर का मानना ​​है कि पंजाब किंग्स इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के अपने बाकी बचे मैचों में मानसिक रूप से खुद को तैयार करने और बेखाैफ रवैया अपनाने से फिर से लय हासिल कर सकता है। पंजाब की टीम गुरुवार को धर्मशाला में मुंबई इंडियंस से छह विकेट से हार गई थी जो उसकी लगातार पांचवीं पराजय थी। बाउचर ने जियोहॉटस्टार से कहा, 'पंजाब किंग्स लगातार करीबी हार के कारण इस स्थिति में पहुंचा है। कभी-कभी शीर्ष चार में बने रहने और क्वालीफाई करने की संभावनाओं के बारे में सोचने से अतिरिक्त दबाव पड़ सकता है। इस तरह की मानसिकता से दूर रहने से उन्हें मदद मिल सकती है।' उन्होंने कहा, 'अगर उसकी टीम बाकी बचे मैचों में बेखौफ रवैया अपनाती है और इस सोच के साथ खेलती है कि अब खोने के लिए कुछ नहीं है तो उ...