नई दिल्ली, अप्रैल 19 -- पंजाब किंग्स ने सलामी बल्लेबाज प्रियांश आर्य (93 रन) और कूपर कोनोली (87 रन) के अर्धशतकों के साथ दोनों के बीच दूसरे विकेट के लिए 182 रन की साझेदारी से रविवार को यहां इंडियन प्रीमियर लीग टी20 मैच में लखनऊ सुपर जायंट्स (एलएसजी) के खिलाफ सात विकेट पर 254 रन का स्कोर खड़ा किया। जोकि आईपीएल 2026 में पंजाब का सर्वोच्च स्कोर है। वहीं ओवर ऑल आईपीएल में यह उनका दूसरा सर्वश्रेष्ठ स्कोर है। जबकि जारी सीजन का ये सर्वोच्च स्कोर बन गया है। प्रियांश ने 37 गेंद का सामना करते हुए नौ छक्के और चार चौके लगाए जबकि कोनोली की 46 गेंद की पारी में आठ चौके और सात छक्के जड़े थे। मार्कस स्टोइनिस ने पारी की अंतिम गेंद पर रन आउट होने से पहले 29 रन का योगदान दिया। एलएसजी के लिए एम सिद्धार्थ ने तीन ओवर में 35 रन और प्रिंस यादव ने 25 रन देकर दो दो ...