नई दिल्ली, अप्रैल 20 -- IPL 2026 Points Table: श्रेयस अय्यर की अगुवाई वाली पंजाब किंग्स ने आईपीएल 2026 के 29वें मुकाबले में लखनऊ सुपर जाएंट्स को 54 रनों से रौंदकर इतिहास रच दिया है। पंजाब की टीम आईपीएल इतिहास में सीजन के पहले 6 मैचों में अजेय रहने वाली पहली टीम बन गई है। जी हां, इस जीत के साथ पीबीकेएस ने आईपीएल 2026 प्लेऑफ की तरफ एक और कदम बढ़ा लिया है। पंजाब पॉइंट्स टेबल में डबल डिजिट अंक तक पहुंचने वाली पहली टीम बनी है। उनके खाते में कुल 11 अंक है। अभी तक खेले 6 मुकाबलों में पंजाब किंग्स को 5 में जीत मिली है, वहीं कोलकाता नाइट राइडर्स के खिलाफ उनका एक मैच बारिश की भेंट चढ़ा था। पंजाब किंग्स आईपीएल 2026 पॉइंट्स टेबल में नंबर-1 की पोजिशन पर खूंटा डालकर बैठी है। यह भी पढ़ें- ऑरेंज कैप की रेस में वैभव की टॉप-5 में एंट्री, प्रियांश-कूपर ने भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.