नई दिल्ली, मार्च 31 -- पंजाब किंग्स ने मंगलवार को आईपीएल 2026 के चौथे मुकाबले में गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया। इस जीत के साथ पंजाब ने पॉइंट्स टेबल में खाता खोल लिया है। गुजरात टाइटंस ने पहले बैटिंग करते हुए 20 ओवर में 6 विकेट खोकर 162 रन बनाए। इसके जवाब में पंजाब किंग्स की टीम ने पांच गेंद शेष रहते मैच अपने नाम किया। पंजाब ने 19.1 ओवर में 7 विकेट खोकर 165 रन बनाए। पंजाब के लिए कूपर कॉनली ने सर्वाधिक 72 रन बनाए। वह अंत तक टिके रहे और नाबाद लौटे।कूपर ने खेली दमदार पारी कॉनोली ने प्रभसिमरन सिह (37 रन) के साथ दूसरे विकेट के लिए 76 रन की भागीदारी निभाई। कोनोली (पांच चौके, पांच छक्के) ने अंत में जेवियर बार्टलेट (नाबाद 11) के साथ मिलकर टीम को 19.1 ओवर में सात विकेट पर 165 रन तक पहुंचाकर जीत दिलाई इससे पहले लेग चहल ने अपने अनुभव का इस्तेमाल...