नई दिल्ली, अप्रैल 29 -- IPL 2026 में पंजाब किंग्स का विजय रथ 28 अप्रैल को रुक गया। पंजाब किंग्स को सीजन की पहली हार मिली है। राजस्थान रॉयल्स ने पंजाब को उसी के होम ग्राउंड पर हराया। इस हार में किसका दोष रहा? इसको लेकर कप्तान श्रेयस अय्यर ने बात की। श्रेयस अय्यर ने बल्लेबाजों को बचाया, लेकिन गेंदबाजों को सीधे तौर पर मैच का मुजरिम बता दिया। इसके पीछे की वजह भी श्रेयस ने बताई और कहा कि वे प्लान को एग्जीक्यूट नहीं कर पाए। 222 रन बनाकर भी टीम मुकाबला हार गई। श्रेयस अय्यर से पोस्ट मैच प्रेजेंटेशन सेरेमनी में पूछा गया कि क्यों हार मिली? इस पर कप्तान श्रेयस ने कहा, "मुझे लगा कि बोर्ड पर 224 का स्कोर एक शानदार स्कोर था। बल्लेबाजों को शाबाशी, जिस तरह से वे आए और बॉलर्स के खिलाफ खेले। मुझे लगता है कि यह एक बहुत बढ़िया परफॉर्मेंस थी, खासकर इस विकेट प...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.