नई दिल्ली, मई 17 -- पंजाब किंग्स के बल्लेबाज कूपर कोनोली रविवार 17 मई को रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु के खिलाफ अपनी टीम को जीत नहीं दिला सके, लेकिन एक बड़ा रिकॉर्ड उन्होंने अपने नाम कर लिया। वे आईपीएल के नए सिक्सर किंग बन गए हैं। आईपीएल के डेब्यू सीजन में ही सबसे ज्यादा छक्के जड़ने वाले वे पहले बल्लेबाज बन गए हैं। कूपर कोनोली ने श्रीलंका के पूर्व कप्तान सनत जयसूर्या का रिकॉर्ड धराशायी कर दिया है, जो उन्होंने आईपीएल के पहले ही सीजन में यानी साल 2008 में बनाया था। कूपर कोनोली ने आरसीबी के खिलाफ धर्मशाला में 22 गेंदों में 3 चौके और 3 छक्कों की मदद से 37 रनों की ताबड़तोड़ पारी खेली। इस पारी के दौरान जैसे ही कूपर कोनोली के बल्ले से तीसरा छक्का आया, उसी के साथ उनके छक्कों की संख्या इस सीजन 32 हो गई। आईपीएल के पहले सीजन में इतने छक्के किसी भी बल्लेबा...