नई दिल्ली, मई 12 -- IPL 2026 के हाफ फेज तक की पॉइंट्स टेबल को आप उठाकर देखेंगे, तो पाएंगे कि पंजाब किंग्स का तोड़ किसी भी टीम के पास नहीं था। पंजाब किंग्स 7-7 मैचों तक अजेय टीम थी और पॉइंट्स टेबल में शीर्ष पर काबिज थी। 7 में से 6 मुकाबले श्रेयस अय्यर की कप्तानी वाली टीम ने जीते थे, जबकि एक मैच उनका बेनतीजा रहा था। उस मैच में भी टीम की हालत बहुत अच्छी थी। ऐसे में लग रहा था कि पंजाब किंग्स सबसे पहले प्लेऑफ्स के लिए क्वालीफाई करेगी और फिर टॉप 2 में अपनी जगह सुनिश्चित करेगी, लेकिन मौजूदा हालात ऐसे नजर आ रहे हैं कि पंजाब की टीम प्लेऑफ्स की रेस से ही बाहर न हो जाए। दरअसल, आईपीएल 2026 की पॉइंट्स टेबल में पंजाब किंग्स इस समय चौथे पायदान पर है। पहले 7 में से 6 मैच जीतने वाली टीम लगातार चार मैच अब हार चुकी है। पहले स्थान से टीम चौथे स्थान पर आ गई ह...