पंजाब का लेबल लगी 80 पेटी शराब पकड़ी
देहरादून, जून 21 -- एसटीएफ और दून पुलिस ने ट्रांसपोर्टनगर में शराब से लदा ट्रक पकड़ लिया। ट्रक में पंजाब का लेबल लगी 80 पेटी शराब पकड़ ली गई। शराब कब्जे में लेकर आरोपी ट्रक चालक के खिलाफ पटेलनगर कोतवाली में आबकारी अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी एसटीएफ अजय सिंह ने बताया कि रविवार को पंजाब से अवैध शराब का ट्रक ट्रांसपोर्टनगर पहुंचने की सूचना मिली। एसटीएफ और पटेलनगर थाना पुलिस टीम ने मौके पर कार्रवाई करते हुए ट्रक पकड़ लिया। पौड़ी नंबर के इस ट्रक को चेक किया तो उसमें 25 पेटी रॉयल स्टैग, 35 पेटी मैकडॉवेल और 20 पेटी इंपीरियल ब्लू अंग्रेजी शराब बरामद हुई। यह भी पढ़ें- पंजाब का लेबल लगी 80 पेटी शराब पकड़ी पुलिस ने ट्रक चालक को गिरफ्तार कर लिया। पकड़े गए आरोपी की पहचान जगजीत सिंह निवासी बुडनपुर, थाना बनूर, जिला मोहाली (पंजाब) के र...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.