नई दिल्ली, अक्टूबर 1 -- नई दिल्ली, विशेष संवाददाता। पंजाब विधानसभा चुनाव के लिए अपना घर दुरुस्त करने की कोशिशों के तहत कांग्रेस ने प्रदेश कांग्रेस में नेतृत्व परिवर्तन करने का फैसला किया है। पार्टी का कहना है कि पंजाब कांग्रेस के नए अध्यक्ष के नाम का ऐलान जल्द हो सकता है। इस बीच, अमरिंदर सिंह राजा वडिंग ने सोशल मीडिया पर अपने परिचय में बदलाव कर पूर्व प्रदेश अध्यक्ष लिखा है। प्रदेश में अगले साल की शुरुआत में विधानसभा चुनाव होने की संभावना है। इस बीच प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष पद को लेकर चल रही अंदरुनी कलह के चलते पार्टी चुनाव रणनीति को अमलीजामा नहीं पहना पा रही थी। क्योंकि, पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी सहित कई अन्य वरिष्ठ नेता प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अमरिंदर सिंह वडिंग को लेकर सहज नहीं थे। यह भी पढ़ें- संगठनात्मक रिपोर्ट मिलने के बाद क...