पंजाब कांग्रेस में थमेगी रार? कल बघेल से मिलेगा चन्नी खेमा; वडिंग बोले- सभी को साथ देखेंगे
नई दिल्ली, जुलाई 10 -- पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और उनके करीबी माने जाने वाले कांग्रेस के कुछ वरिष्ठ नेता शनिवार को पार्टी के प्रदेश प्रभारी महासचिव भूपेश बघेल के साथ बैठक करेंगे। बघेल तीन दिन पहले राज्य में पार्टी नेतृत्व में किसी भी तरह के बदलाव की संभावना को खारिज कर चुके हैं। सूत्रों के मुताबिक, चन्नी, सुखजिंदर रंधावा और राणा गुरजीत उन नेताओं में शामिल हो सकते हैं जो बघेल से मुलाकात करेंगे। इससे सवाल उठ रहे हैं क्या पंजाब कांग्रेस में जारी रार खत्म हो जाएगी? इस बीच, पूर्व केंद्रीय मंत्री बूटा सिंह के परिवार ने शुक्रवार को मांग की कि जालंधर से सांसद चन्नी को अगले साल की शुरुआत में होने वाले विधानसभा चुनाव के लिए पार्टी का मुख्यमंत्री पद का उम्मीदवार बनाया जाए। दिवंगत बूटा सिंह के बेटे सरबजोत सिंह और बेटी गुरकीरत कौर ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.