पंजाब कांग्रेस में खींचतान, चन्नी खेमे के नेताओं से मिले बघेल
नई दिल्ली, जुलाई 11 -- कांग्रेस की पंजाब इकाई के नेतृत्व को लेकर जारी खींचतान के बीच पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव और पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल ने शनिवार को पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी के करीबी नेताओं के साथ बैठक की। बघेल ने कहा कि नेताओं ने उनके सामने कुछ मुद्दे रखे हैं, जिन्हें वह पार्टी आलाकमान तक पहुंचाएंगे। जालंधर के सांसद चन्नी भी इस बैठक में शामिल हुए। चंडीगढ़ में हुई इस बैठक में अमरिंदर सिंह राजा वडिंग शामिल नहीं हुए। मालूम हो कि कांग्रेस ने एक जुलाई को घोषणा की थी कि वडिंग पार्टी की पंजाब इकाई के अध्यक्ष बने रहेंगे और चन्नी को चुनाव प्रचार अभियान समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया गया। प्रदेश अध्यक्ष नहीं बनाए जाने से नाराज बताए जा रहे चन्नी ने अब तक बघेल से मुलाकात नहीं की थी। बघेल सोमवार को पंजाब पहुंचे थे और इसके बाद उन्होंने ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.