चंडीगढ़, जुलाई 9 -- पंजाब में 2027 के विधानसभा चुनाव होने में अभी समय है, लेकिन कांग्रेस पार्टी के अंदर अभी से लीडरशिप को लेकर घमासान छिड़ गया है। एक तरफ अमरिंदर सिंह राजा वड़िंग का गुट है, जिसे पार्टी हाईकमान का समर्थन हासिल है। वहीं, दूसरी तरफ पूर्व मुख्यमंत्री और जालंधर से सांसद चरणजीत सिंह चन्नी का खेमा है, जो नेतृत्व में बदलाव की मांग कर रहा है। हालांकि, कांग्रेस का केंद्रीय नेतृत्व लगातार यही दावा कर रहा है कि पंजाब में पार्टी के अंदर कोई गुटबाजी नहीं है, लेकिन बैठकों के बहिष्कार और अल्टीमेटम जैसी घटनाएं साफ बता रही हैं कि पार्टी में सबकुछ ठीक नहीं है। बता दें कि 2022 के विधानसभा चुनाव में आम आदमी पार्टी (AAP) ने 92 सीटें जीतकर बड़ी जीत हासिल की थी, जबकि कांग्रेस अपने इतिहास के सबसे खराब प्रदर्शन के साथ सिर्फ 18 सीटों पर सिमट गई थी।...