पंजाब कांग्रेस में आने वाला है भूचाल? हाईकमान ने 66 नेताओं को दिल्ली बुलाया; जानें अंदर की बात
नई दिल्ली, जून 17 -- पंजाब में अगले साल होने वाले विधानसभा चुनाव से पहले कांग्रेस हाईकमान अपनी राज्य इकाई को दुरुस्त करने की बड़ी कवायद में जुट गया है। पार्टी के भीतर मची गुटबाजी के बीच 66 कांग्रेसी नेताओं को दिल्ली तलब किया गया है। इसका मकसद यह तय करना है कि क्या चुनाव से पहले राज्य इकाई के पुनर्गठन यानी फेरबदल की जरूरत है।अजय माकन की अगुवाई में 3 सदस्यीय कमेटी गठित इंडियन एक्सप्रेस की रिपोर्ट के मुताबिक, कांग्रेस हाईकमान ने पंजाब के मौजूदा राजनीतिक हालात, गुटबाजी और विधानसभा चुनाव की रणनीति पर रिपोर्ट तैयार करने के लिए एक तीन सदस्यीय पैनल बनाया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (AICC) के कोषाध्यक्ष अजय माकन इस कमेटी के प्रमुख हैं। उनके साथ मीनाक्षी नटराजन और भजन लाल जाटव इस पैनल का हिस्सा हैं। उम्मीद है कि कमेटी शनिवार तक अपनी अंतिम रिपोर्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.