नई दिल्ली, फरवरी 10 -- पंजाब राज्य अनुसूचित जाति आयोग (पीएसएससीसी) ने राज्य के मंत्री हरभजन सिंह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी मामले में कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा को 11 फरवरी को तलब किया है। पीएसएससीसी के अध्यक्ष जसवीर सिंह गढ़ी ने यहां मंगलवार को पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि उन्होंने लोक निर्माण विभाग के मंत्री हरभजन सिंह को लेकर बाजवा की टिप्पणी का स्वतः संज्ञान लिया है। उन्होंने कहा कि बाजवा को बुधवार को आयोग के कार्यालय में पेश होकर अपनी टिप्पणी पर स्पष्टीकरण देने को कहा गया है। बाजवा पंजाब विधानसभा में नेता प्रतिपक्ष भी हैं। गढ़ी ने बताया कि इस मामले में अमृतसर ग्रामीण के वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक से भी एक रिपोर्ट मांगी गई है। उन्होंने कहा कि बाजवा को तलब करने के लिए नोटिस ई-मेल के माध्यम से भेजा गया, क्योंकि यहां सेक्टर-8...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.