पंजाब एंड सिंध बैंक क्यूआईपी विकल्प तलाश रहा
नई दिल्ली, अगस्त 16 -- नई दिल्ली। पंजाब एंड सिंध बैंक सेबी के न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता मानदंडों को पूरा करने के लिए पात्र संस्थागत नियोजन (क्यूआईपी) मार्ग सहित विभिन्न माध्यमों से पूंजी जुटाने की संभावनाएं तलाश रहा है। सेबी के अनुसार सभी सूचीबद्ध कंपनियों को 25 प्रतिशत की न्यूनतम सार्वजनिक शेयरधारिता बनाए रखना अनिवार्य है। इसके लिए बैंक को सरकार की हिस्सेदारी घटानी होगी। पंजाब एंड सिंध बैंक में इस समय सरकार की 93.85 प्रतिशत हिस्सेदारी है। यह किसी भी सार्वजनिक क्षेत्र के बैंक में भारत सरकार की सबसे अधिक हिस्सेदारी है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.