बांदा, दिसम्बर 10 -- बांदा। शहर के पंजाब आर्मरी में पड़ी भीषण डकैती, लूट की बेहद चर्चित घटना के सभी आधा दर्जन आरोपी न्यायालय से जमानत अर्जियां मंजूर हो जाने पर जेल के बाहर आ चुके हैं। घटना का मास्टर माइंड मुंबई निवासी सुक्का पाचा इसी सप्ताह हाईकोर्ट से जमानत मिलने पर इटावा जेल से छूट गया है। रिहा होते ही उसने शादी रचा ली है। दूसरी तरफ आठ वर्षों बाद भी अदालती कारवाई पूरी नहीं हो पाई। न ही लूटे गए असलहे बांदा के शस्त्र स्वामियों को वापस मिल सके हैं। यह शस्त्र महाराष्ट्र पुलिस के पास बतौर माल मुकदमा जमा हैं। 13 दिसंबर 2017 को रात बांदा में स्टेशन रोड जैसे व्यस्त क्षेत्र में मुख्य सड़क किनारे स्थित पंजाब आर्मरी में मुंबई से आए बदमाशों ने बेहद सुनियोजित और शातिर ढंग से 25 राइफल, 19 रिवाल्वर और चार हजार से ज्यादा कारतूस व 50 हजार नकदी लूट ली थी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.