नई दिल्ली, अप्रैल 18 -- पंजाब के होशियारपुर में पुलिस ने डॉ. भीमराव आंबेडकर की प्रतिमा क्षतिग्रस्त करने के मामले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। इस घटना के तार प्रतिबंधित संगठन सिख्स फॉर जस्टिस (एसएफजे) से जुड़े होने की आशंका जताई जा रही है। इस संगठन का प्रमुख खालिस्तान समर्थक गुरपतवंत सिंह पन्नू है। अधिकारियों ने शनिवार को बताया कि यह घटना 30 और 31 मार्च की दरमियानी रात नूरपुर जट्टन गांव में हुई। वहां नहर के पास एक कमरे की छत पर स्थापित प्रतिमा को अज्ञात लोगों ने क्षतिग्रस्त कर दिया। एसएसपी संदीप कुमार मलिक ने बताया कि बरियां कलां गांव के निवासी गुरकीरत सिंह की मुख्य आरोपी के रूप में पहचान की। प्रारंभिक पूछताछ में उसके दो अन्य साथियों मोहाली निवासी बबनदीप सिंह और साहिलप्रीत सिंह के संलिप्तता की जानकारी मिली। पुलिस ने तीनों को गिरफ्तार कर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.