पंजाबी हिंदू बिरादरी के अध्यक्ष पद चुनाव प्रक्रिया शुरू
रांची, मई 12 -- रांची। पंजाबी हिंदू बिरादरी रांची के 2026-28 के चुनाव की प्रक्रिया औपचारिक रूप से शुरू हो गई। चार लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन पत्र दाखिल किया। इनमें मदन सेन कुजारा, कुणाल अजमानी, संजय मिनोचा व संदीप नागपाल शामिल हैं। सभी प्रत्याशियों ने अपना नामांकन पत्र चुनाव चेयरपर्सन मुकुल तनेजा को विधिवत रूप से जमा किया। संस्था के पदाधिकारियों ने आशा व्यक्त की है कि चुनाव लोकतांत्रिक मूल्यों एवं पारदर्शिता के साथ सफलतापूर्वक संपन्न होंगे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.