रांची, अप्रैल 26 -- रांची। पंजाबी हिंदू बिरादरी के नए सत्र 2026-28 के अध्यक्ष पद का चुनाव 24 मई को पंजाबी भवन में होगा। इसका निर्णय बिरादरी ने रविवार को एक बैठक में लिया। बैठक में बिरादरी ने गत बैशाखी पर्व पर हुए खर्च का ब्यौरा पास किया। बैठक के बाद बिरादरी की ओर से सदस्य बीआर मर्ग्गो, सुरेश मेहता और अनिता अरोड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी। बैठक में सुधीर उग्गल, राजेश खन्ना, मुकुल तनेजा, रणदीप आनंद, राजेश मेहरा, रवि पराशर, राकेश गिरधर, देवेश आजमानी, मुकेश चौहान, अशोक माकन आदि उपस्थित थे। यह भी पढ़ें- अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बने बसंत मित्तल

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...