रांची, जनवरी 23 -- रांची, वरीय संवाददाता। पंजाबी हिंदू बिरादरी का मिलन समारोह रांची क्लब के सेलिब्रेशन हॉल में 25 जनवरी की शाम 6.30 बजे से आयोजित है। कार्यक्रम में दिल्ली के सिजनस बैंड द्वारा जीवंत प्रस्तुति दी जाएगी। तंबोला एवं लकी ड्रॉ से कई आकर्षक उपहार भी दिए जाएंगे। शुक्रवार को अध्यक्ष सुधीर दुग्गल ने बताया कि वसंत पंचमी पर मिलन समारोह का आयोजन पिछले कई वर्षों से बंद था। कार्यक्रम में केवल बिरादरी के सदस्य व उनके परिजन सम्मिलित हो सकेंगे। राजेश मेहरा, राजेश खन्ना, अरुण चावला, रवि पराशर, राकेश गिरधर, राकेश शर्मा, पूनम शर्मा, प्रवीण जग्गी, अक्षत आनंद उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.