मथुरा, मार्च 16 -- राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ की 58वीं कार्यकारिणी की बैठक में 30 मई को पंजाबी दिवस के रूप में मनाने का निर्णय सर्वसम्मति से लिया गया। बांके बिहारी कालोनी स्थित हरमिलाप भवन वृंदावन में बैठक में अलवर, हैदराबाद, रायपुर, भोपाल, जयपुर , ग्वालियर, मेरठ, हापुड़, नोएडा, नागपुर, जमशेदपुर, अशोक नगर से आए प्रतिनिधियों ने भाग लिया। अध्यक्षता करते हुए राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के नवनियुक्त राष्ट्रीय अध्यक्ष एडवोकेट संदीप सचदेवा ने कहा कि देश में पंजाबी बहुत अधिक संख्या में है, परंतु कोई एक संस्था उन सबको आपस में जोड़कर काम करने में सफल नहीं हो पा रही है। जबकि राष्ट्रीय पंजाबी महासंघ के बैनर में 158 ऐसी छोटी बड़ी संस्थाएं जुड़ी हुई हैं और यह सब संस्थाएं मिलकर पंजाबी समाज को जागृत करके एक माला के रूप में पिरोने का काम होगा। राष्ट्रीय संयोजक ...