पंजाबी समाज को पाकिस्तानी व रिफ्यूजी कहे जाने के विरोध में कानून बनाने की मांग
सहारनपुर, जून 17 -- सहारनपुर। अरोड़ा-खत्री पंजाबी समाज को पाकिस्तानी एवं रिफ्यूजी कहकर संबोधित किए जाने के विरोध में मंगलवार को पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के नेतृत्व में समाज के लोगों ने जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया और प्रधानमंत्री को संबोधित ज्ञापन प्रशासनिक अधिकारी को सौंपा। ज्ञापन में ऐसे शब्दों के प्रयोग पर रोक लगाने तथा इसके लिए कानूनी प्रावधान बनाने की मांग की गई। पंजाबी संगठन उत्तर प्रदेश के प्रांतीय उपाध्यक्ष एवं जिला अध्यक्ष राधेश्याम नारंग ने कहा कि पंजाबी समाज के लिए पाकिस्तानी और रिफ्यूजी जैसे शब्द पूरी तरह अस्वीकार्य हैं। उन्होंने कहा कि 1947 के विभाजन के दौरान पश्चिमी पंजाब से आए लाखों परिवारों ने अपने घर, जमीन-जायदाद और कारोबार छोड़कर भारत को चुना तथा भारी कष्ट और बलिदान सहे। ऐसे में इस प्रकार के शब्द समाज के सम्मान के साथ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.