सहारनपुर, जनवरी 7 -- सहारनपुर संवाददाता। पंजाबी वेलफेयर संगठन ने पारंपरिक उमंग के साथ लोहड़ी पर्व का शुभारंभ किया। आयोजन संगठन के सभी सदस्यों के बीच एकता और सामूहिकता को बढ़ावा देने के उद्देश्य से किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मंत्रोच्चारण से हुई, जिसके बाद लोहड़ी की पवित्र अग्नि प्रज्वलित की गई। सभी सदस्यों ने रेवड़ी, मूंगफली व गजक अग्नि में अर्पित कर परंपराओं का निर्वहन किया। मुख्य अतिथि भाजपा मेयर डॉ. अजय सिंह व जनकपुरी एसएचओ विनोद मिश्रा का पटका पहनाकर एवं प्रतीक चिन्ह भेंटकर भव्य स्वागत किया गया। पंजाबी लोकगीत गाए गए और गीतों पर महापौर डॉ अजय कुमार के साथ भांगड़ा कर खुशी मनाई। कार्यक्रम में 'दुल्ला भट्टी' के इतिहास को याद करते हुए उसकी वीरता और उदारता के किस्से सुनाए गए। अध्यक्ष नीरज अरोड़ा, महामंत्री संजय खन्ना व विपिन बजाज ने संगठन...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.