पंजाबी महासभा ने जंयती पर भगत सिंह को किया याद
रुद्रपुर, सितम्बर 28 -- खटीमा। पंजाबी महासभा ने सोमवार को जयंती पर क्रांतिकारी सरदार भगत सिंह को याद कर श्रद्धांजलि अर्पित की। वक्ताओं ने कहा कि भगत सिंह युवाओं के लिए साहस, देशभक्ति, त्याग और विचारों की दृढ़ता के प्रेरणास्रोत हैं। आज आवश्यकता है कि हम उनके आदर्शों और विचारों को अपने जीवन में अपनाएं तथा आने वाली पीढ़ी को उनके संघर्ष और बलिदान से परिचित कराएं। कार्यक्रम की अध्यक्षता नगर अध्यक्ष जितिन ग्रोवर ने की। वक्ताओं ने कहा कि देश और समाज के हित में समर्पण, एकता तथा सकारात्मक सोच के साथ कार्य करना ही भगत सिंह के प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है। यहां अशोक बत्रा, हरीश बत्रा, मनोज वाधवा, डॉ. बाबूराम अरोरा, अनिल बत्रा, विजय अरोड़ा, सनी सिंह, मंगत राम अरोरा, सचिन विज, जतिन बत्रा, राजेश बाटला, सतपाल सिंह, हरगोबिंद सिंह सिंधू आदि थे। यह भी पढ़ें-...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.