पंजाबी महासभा ने कराया जरूरतमंद बेटी का विवाह
बरेली, जुलाई 4 -- पंजाबी महासभा सोसायटी की ओर से रविवार को श्री बांके बिहारी मंदिर में एक जरूरतमंद परिवार की बेटी का विवाह कराकर मानव सेवा की मिसाल पेश की गई। संस्था ने नवविवाहित जोड़े को आर्थिक सहायता, नए वस्त्र, गृहस्थी के बर्तन तथा अन्य आवश्यक सामग्री भेंट की। संस्था के अनुसार यह उनकी ओर से कराई गई 93वीं जरूरतमंद बेटी की शादी है। संस्था के पदाधिकारियों ने बताया कि अब तक संस्था समाज सेवा के विभिन्न कार्यों पर 12 करोड़ रुपये से अधिक खर्च कर चुकी है। सोसायटी की ओर से स्वर्गधाम वाहन सेवा, मेडिकल सहायता, लंगर सेवा, विधवा पेंशन, छबील सेवा तथा जरूरतमंद मरीजों के उपचार जैसे कार्य लगातार संचालित किए जा रहे हैं। संस्था के अध्यक्ष संजय आनंद ने कहा कि जरूरतमंद लोगों की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है। इस दौरान गुलशन आनंद, सतीश चंद्र सक्सेना, भारत भूषण भ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.