रुद्रपुर, अप्रैल 8 -- राजेन्द्र तिवारी, सितारगंज। पंजाबी महासभा की बैठक में आगामी कार्यक्रमों पर चर्चा हुई। मंगलवार को संगठन मंत्री सोप्रीत बॉबी भाटिया के कार्यालय में आयोजित बैठक में पंजाबी विकास भवन निर्माण की मांग की गई। बैठक में पंजाबी समाज को अधिक से अधिक जोड़ने, पंजाबी समाज, पंजाबी संस्कृति को आगे बढ़ाने के लिए और सामाजिक कार्य करने पर चर्चा हुई। विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई। बैठक में राजेश शैली, मनोज झाम, राकेश दल, सर्वजीत माटा, रिकी अरोड़ा, यश अरोरा, चंद्र मदान, मक्खन सिंह, सौरभ अरोरा, सोनी सिंह, राजेश बजाज मौजूद रहे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.