सहारनपुर, मार्च 24 -- सहारनपुर। सोमवार को नगर की प्रसिद्ध संस्था पंजाबी महासंगठन द्वारा खुमरान पुल स्थित शहीद सिंह की प्रतिमा पर अमर बलिदानी भगत सिंह, सुखदेव और राजगुरु के बलिदान दिवस पर भावपूर्ण श्रद्धांजलि अर्पित की गई। इस दौरान शहीद भगत सिंह अमर रहे, भारत माता की जय और इंकलाब जिंदाबाद के गगनभेदी नारों से वातावरण गूंज उठा। कार्यक्रम में नगर विधायक राजीव गुंबर ने कहा कि मात्र 23 वर्ष की आयु में देश के लिए बलिदान देने का उदाहरण बहुत ही विरला है। उन्होंने युवाओं से आह्वान किया कि वे शहीद-ए-आजम भगत सिंह के आदर्शों से प्रेरणा लेकर राष्ट्र निर्माण में योगदान दें। संगठन अध्यक्ष योगेश दुआ ने भगत सिंह के जीवन से जुड़े प्रेरक प्रसंग साझा करते हुए कहा कि संपन्न परिवार में जन्म लेने के बावजूद उन्होंने देश की आजादी के लिए क्रांति का मार्ग चुना और अप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.