फरीदाबाद, फरवरी 6 -- फरीदाबाद। अरावली की वादियों में चल रहा शिल्प मेला भारतीय संस्कृति, परंपरा और हस्तकला को वैश्विक पहचान दिला रहा है। इस मेले में देश-विदेश से आए कारीगर और शिल्पकार अपनी अनूठी कला का प्रदर्शन कर रहे हैं। इसी कड़ी में पंजाब के पटियाला से आए प्रदीप कुमार स्टॉल नंबर 987 पर पारंपरिक पंजाबी जूती और चप्पलों की शानदार श्रृंखला प्रस्तुत करते हुए महिलाओं को आकर्षित कर रहे है। शिल्पकार प्रदीप कुमार ने बताया कि उनका परिवार पिछले 39 वर्षों से लगातार सूरजकुंड मेले में लगातार भाग ले रहा है। यह कार्य उनके लिए केवल व्यापार नहीं, बल्कि तीन पीढियों से चली आ रही एक गौरवपूर्ण पारिवारिक परंपरा है। उनके दादा, पिता और अब वह स्वयं पंजाबी जूती की इस पारंपरिक कला को जीवित रखते हुए अंतरराष्ट्रीय स्तर तक पहचान दे रहे है। प्रदीप कुमार ने गर्व से बता...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.