रुद्रपुर, सितम्बर 6 -- रुद्रपुर, संवाददाता। 10 सितंबर को रुद्रपुर में प्रस्तावित पंजाबी गौरव सम्मेलन को भाजपा ने तैयारियां तेज कर दी हैं। रविवार को भाजपा जिला कार्यालय में ऊधमसिंह नगर और काशीपुर जिलों की संयुक्त व्यवस्था बैठक आयोजित कर सम्मेलन की तैयारियों की समीक्षा की गई। इस दौरान प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट ने कार्यकर्ताओं से कहा कि वे सम्मेलन को भव्य एवं ऐतिहासिक बनाएं। कार्यक्रम की विभिन्न व्यवस्थाओं के लिए पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को जिम्मेदारियां सौंपी गईं। बैठक में बताया गया कि भाजपा के राष्ट्रीय अध्यक्ष नितिन नवीन हल्द्वानी और रुद्रपुर प्रवास के दौरान विभिन्न कार्यक्रमों में शामिल होंगे। रुद्रपुर में वह पंजाबी गौरव सम्मेलन में शिरकत कर समाज के लोगों और पार्टी कार्यकर्ताओं को संबोधित करेंगे। यह भी पढ़ें- भाजपा के राष्ट्रीय अध्...