रुद्रपुर, मार्च 1 -- रुद्रपुर, संवाददाता। एपेक्स ग्रुप ऑफ इंस्टीटयूशंस बिलासपुर का वार्षिक उत्सव और फ्रेशर पार्टी उमंग 19.0 का शनिवार को आयोजन किया गया। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण प्रसिद्ध पंजाबी गायिका सुनंदा शर्मा का लाइव कॉन्सर्ट रहा। सुनंदा शर्मा की प्रस्तुति ने परिसर को ऊर्जा और संगीत से सराबोर कर दिया। उनके गीतों पर छात्र-छात्राएं समेत तमाम लोग जमकर थिरके। लाइव कॉन्सर्ट से पूर्व विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक प्रस्तुतियां दी गई। पंजाबी भांगड़ा, फैशन शो, पहाड़ी गीत, महाभारत पर आधारित नाट्य प्रस्तुति कार्यक्रम का सीधा प्रसारण किया गया। साथ ही शैक्षणिक टॉपर्स एवं विशिष्ट एलुमनाई को सम्मानित कर पुरस्कार वितरित किए गए। समारोह में डॉ. प्रदीप अदलखा कहा कि विद्यालय केवल शिक्षा का केंद्र नहीं, बल्कि संस्कार और व्यक्तित्व निर्माण की पाठशा...