नोएडा, मार्च 11 -- नोएडा, वरिष्ठ संवाददाता। सेक्टर-125 स्थित निजी विश्वविद्यालय में पंजाबी गायक के लाइव कॉन्सर्ट में मामूली विवाद में चार लोगों ने एमए प्रथम वर्ष के छात्र को लात-घूसों से बेरहमी से पीटा। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दी। इस मामले में पीड़ित छात्र के पिता ने सेक्टर-126 थाने में चार नामजद आरोपियों के खिलाफ केस दर्ज कराया है। आरोपी पक्ष के युवक भी निजी विश्वविद्यालय के ही छात्र बताए जा रहे हैं। थाने में दी शिकायत में दिल्ली निवासी हरीश शर्मा ने बताया कि उनका बेटा सौम्य शर्मा निजी विश्वविद्यालय में परास्नातक प्रथम वर्ष का छात्र है। विश्वविद्यालय में 28 फरवरी को पंजाबी गायक हार्डी सिंधु का लाइव कॉन्सर्ट आयोजित किया गया था। इस कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र मौजूद थे। इसी दौरान कुछ लड़कों के साथ सौम्य के साथी आर्यन की ब...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.