नई दिल्ली, अप्रैल 21 -- पंजाब के फगवाड़ा से एक दुखद खबर सामने आई है। यहां पर पुलिस उपाधीक्षक (DSP) योगेश कुमार शर्मा (55 ) की मंगलवार को अपनी सर्विस रिवॉल्वर से गलती से चली गोली लगने के कारण मौत हो गई। पुलिस के अनुसार, डीएसपी योगेश कुमार शर्मा अपने सरकारी क्वार्टर में रिवॉल्वर साफ कर रहे थे। इसी दौरान अचानक गोली चल गई, जो सीधे उनकी छाती में लग गई। घटना इतनी अचानक हुई कि उन्हें संभलने का भी मौका नहीं मिल सका। पुलिस के अनुसार, घटना के बाद घायल डीएसपी को तुरंत फगवाड़ा के सिविल अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। फगवाड़ा पुलिस अधीक्षक (SP) माधवी शर्मा ने बताया कि यह पूरी तरह से दुर्घटनावश हुई घटना है। उन्होंने बताया कि डीएसपी साहब अपनी रिवॉल्वर की सफाई कर रहे थे, तभी गलती से गोली छूट गई और उनकी छाती में लग गई। इस घ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.