पंजाब: मुश्किल में कांग्रेस, चन्नी को मनाने में बघेल फेल; 92 बागी नेताओं का शक्ति प्रदर्शन
नई दिल्ली, जुलाई 12 -- Punjsb Congress Crisis: पंजाब कांग्रेस में छिड़ा अंदरूनी घमासान थमने का नाम नहीं ले रही है। प्रदेश अध्यक्ष अमरिंदर सिंह राजा वारिंग के खिलाफ बागी सुर अख्तियार कर चुके गुट और कांग्रेस के पंजाब प्रभारी भूपेश बघेल के बीच शनिवार को हुई बैठक बेनतीजा रही। चंडीगढ़ में हुई इस मैराथन बैठक में असंतुष्ट नेताओं की अगुवाई पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी ने की। कई घंटों तक चली इस माथापच्ची के बाद भी संकट का कोई तात्कालिक समाधान नहीं निकल सका। अब अंतिम फैसले की गेंद पार्टी आलाकमान के पाले में चली गई है। यह बैठक ऐसे समय में हुई है जब कांग्रेस आलाकमान ने हाल ही में राजा वारिंग को पंजाब कांग्रेस अध्यक्ष पद पर बनाए रखने का फैसला किया और चन्नी को चुनाव प्रचार समिति का अध्यक्ष नियुक्त किया। आगामी 2027 के विधानसभा चुनावों की तैयारियो...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.