बांका, अप्रैल 28 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा-भेड़ामोड़ नेशनल हाईवे 333 ए मुख्य मार्ग पर सोमवार को विक्रमपुर मोड़ के समीप टोटो और बाइक की टक्कर में टोटो सवार तीन लोग घायल हो गए।सभी घायलों को डायल 112 की पुलिस टीम की मदद से हेल्थ एंड वेलनेस सेंटर पंजवारा में भर्ती कराया गया,जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें छुट्टी दे दी गई।जानकारी के अनुसार,एक टोटो पंजवारा की तरफ से भेड़ामोड़ की ओर जा रही थी।इसी दौरान विक्रमपुर मोड़ के पास एक बाइक चालक ने अचानक लापरवाही से अपनी बाइक बीच सड़क पर मोड़ दी।बाइक को बचाने के चक्कर में टोटो चालक ने अपना संतुलन खो दिया, जिससे टोटो अनियंत्रित हो गई।हादसे यह भी पढ़ें- देवघर पूजा करने जा रहे श्रद्धालुओं से भरी ऑटो पलटी, 15 जख्मी में घायल लोगों की पहचान भागलपुर जिले के शाहकुंड थाना क्षेत्र स्थित मोदीपुर निवास...