पंजवारा बाजार में सार्वजनिक शौचालय व यूरिनल का अभाव
बांका, मई 25 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। खुले में शौच से मुक्ति के लिए लगातार लोगों को जागरूक कर घर-घर शौचालय का निर्माण पूर्व के सालों में कराया गया था। साथ ही सरकार द्वारा शौचालय निर्माण के लिए प्रोत्साहन राशि भी दी गई थी। तो वहीं दूसरी तरफ पंजवारा बाजार आने-जाने वाले लोग सार्वजनिक शौचालय न रहने से परेशान है। सबसे आश्चर्य की बात तो ये है कि इस पंचायत को पूर्व के सालों में ओडीएफ भी घोषित कर दिया गया था। जबकि हकीकत यह है कि बाजार क्षेत्र में एक भी सार्वजनिक शौचालय व मूत्रालय नहीं है। इसका मतलब सिर्फ कागजों पर ही इस पंचायत को खुले में शौच से मुक्त घोषित कर दिया गया है। इस बाजार में ग्रामीण इलाकों से सैकड़ों ग्रामीण प्रतिदिन अपनी जरूरत के सामानों की खरीददारी करने यहां आते है। इस बीच यदि उनलोगों को शौचालय जाने की आवश्यकता महसूस होती है ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.