बांका, मार्च 6 -- पंजवारा(बांका),निज प्रतिनिधि। दशकों से जमीन के अभाव में गांधी मैदान व सामुदायिक भवन में चल रहे अंग्रेजों के जमाने के पंजवारा थाना को अब अपना आशियाना मिलने की उम्मीद एक बार फिर से जगी है।कई बार सरकारी जमीन के अभाव में थाना भवन का निर्माण का मामला आज तक खटाई में ही पड़ा हुआ था।कई बार विभागीय पहल होने के बावजूद उपयुक्त सरकारी जमीन न मिलने से थाना भवन निर्माण की प्रक्रिया वर्षों से अधर में लटकी हुई थी।अगर सब कुछ ठीक-ठाक रहा तो बहुत जल्द पंजवारा में नए थाना भवन के निर्माण की राह साफ होती दिख रही है।थाना भवन निर्माण को लेकर शुक्रवार को बराहाट के अंचलाधिकारी विकास कुमार के नेतृत्व में बाईपास के निकट चयनित स्थल का निरीक्षण किया गया।मालूम हो कि आपके अपने लोकप्रिय अखबार हिंदुस्तान ने इस मामले को पूर्व के दिनों में लगातार प्रमुखता ...