पंजवारा-गोड्डा मार्ग पर बाइक से गिरकर एक महिला हुई घायल
बांका, जून 3 -- पंजवारा(बांका), निज प्रतिनिधि। पंजवारा-गोड्डा नेशनल हाईवे 333 ए मुख्य मार्ग पर बुधवार को एक सड़क हादसा हो गया।जिसमें बाइक सवार 50 वर्षीय महिला सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से जख्मी हो गई।घायल महिला की पहचान बौंसी थाना क्षेत्र के हरना गांव निवासी प्रसादी दास की पत्नी अंजनी देवी के रूप में हुई है।प्राप्त जानकारी के अनुसार,अंजनी देवी अपने पुत्र के साथ बाइक पर सवार होकर गोड्डा की ओर जा रही थी।इसी दौरान पंजवारा-गोड्डा मुख्य मार्ग पर बने एक ब्रेकर पर अचानक बाइक का संतुलन बिगड़ गया,जिससे महिला बाइक से नीचे सड़क पर जा गिरी।दुर्घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से परिजन उसे तुरंत पंजवारा अस्पताल ले गए।जहाँ प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने महिला की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे बाराहाट रेफर कर दिया गया। बाराहाट अस्पताल में भी स्थिति मे...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.