पलामू, अप्रैल 30 -- विश्रामपुर, प्रतिनिधि। जिले के विश्रामपुर थाना के नौगढा ओपी क्षेत्र अंतर्गत पंजरी कला पंचायत की मुखिया रंभा मिश्रा के आवास पर बुधवार रात अपराधियों ने फायरिंग की है। मुखिया ने इस संबंध में नौगढा ओपी प्रभारी को आवेदन देकर नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी करने व सख्त कार्रवाई की मांग की है। एसपी को भी इसकी प्रतिलिपि दी गई है। नौगढा ओपी प्रभारी अनिल कुमार यादव ने बताया कि मुखिया के आवेदन के आधार पर प्राथमिकी कर अनुसंधान शुरू कर दिया गया है। ओपी और एसपी को दिए गए आवेदन के मुताबिक घटना से पहली रात करीब 8 बजे मुखिया के पति प्रवीण मिश्रा के मोबाइल फोन पर कॉल आया। यह भी पढ़ें- रंगदारी मामले में छापेमारी करने गई पुलिस को मिले 11 जिंदा कारतूस कॉल करने वाले ने खुद को रोहित मिश्रा उर्फ छोटू मिश्रा बताते हुए कथित रूप से 10 लाख रुपय...