हरिद्वार, मार्च 9 -- कनखल थाना क्षेत्र के पंजनहेड़ी में भाजपा नेता व जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमले और गोलीकांड के मामले में पुलिस ने सोमवर को भाजयुमो के प्रदेश मंत्री तरुण चौहान समेत तीन आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने तीनों को सहारनपुर से दबोचा। आरोपियों को कड़ी सुरक्षा के बीच कोर्ट में पेश करने के लिए हरिद्वार लाया गया। भाजयुमो नेता की गिरफ्तारी की सूचना मिलते ही कनखल थाने में उनके समर्थकों की भीड़ जुट गई। कुछ महिलाओं ने धरना देकर पुलिस कार्रवाई का विरोध करते हुए पुलिस के खिलाफ नारेबाजी की। पुलिस के अनुसार गत 28 जनवरी को कनखल क्षेत्र के पंजनहेड़ी में जमीन विवाद को लेकर भाजपा के दो गुटों में हिंसक झड़प हुई थी। इस दौरान जिला पंचायत उपाध्यक्ष अमित चौहान पर हमला किया गया। इस घटना में उनके भाई सतीश चौहान को गोली लग गई थी...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.