जौनपुर, अप्रैल 26 -- रामनगर। नेवढ़िया थाना क्षेत्र के तरती गांव में शनिवार रात आपसी विवाद में एक युवक की पिटाई कर दी गई। पुलिस ने पीड़ित की तहरीर पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। गांव निवासी कत्तू नट के अनुसार शनिवार रात करीब आठ बजे गांव के ही मत्तू नट, सलमान नट, टेनी नट और मत्तू की पत्नी शबीना देवी से विवाद हो गया। आरोप है कि सभी ने मिलकर उसे पंच और लाठी-डंडे से मारकर घायल कर दिया। घटना के दौरान आरोपियों ने गाली-गलौज करते हुए जान से मारने की धमकी दी। मारपीट में युवक को चोटें आई। पीड़ित की तहरीर पर नेवढ़िया पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है। यह भी पढ़ें- पंच से पीटकर युवक को किया घायल, मुकदमा दर्ज थानाध्यक्ष राजाराम द्विवेदी ने बताया कि मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी। यह भी पढ़ें- भूमि विव...