नई दिल्ली, अक्टूबर 9 -- मारुति सुजुकी की पॉपुलर हैचबैक बलेनो ने नए अवतार में आते ही तहलका मचा दिया है। बता दें कि बीते महीने यानी सितंबर, 2026 में हुई ओवरऑल कार बिक्री में मारुति सुजुकी बलेनो (Maruti Suzuki Baleno) ने पंच को पीछे छोड़ते हुए टॉप-पोजिशन हासिल कर लिया। मारुति बलेनो को बीते महीने कुल 25,392 लोगों ने खरीदा। इस दौरान सालाना आधार पर बलेनो की बिक्री में 93 पर्सेंट की बढ़ोतरी देखी गई। जबकि ठीक 1 साल पहले यानी सितंबर, 2025 में यह आंकड़ा 13,173 यूनिट था। बता दें कि अगस्त, 2026 में टाटा पंच 21,320 ग्राहकों के साथ नंबर-1 पोजिशन पर रही थी। आइए जानते हैं इस दौरान 10 सबसे ज्यादा बिकने वाली कारों की बिक्री के बारे में विस्तार से।तीसरे नंबर पर रही टाटा पंच बिक्री की इस लिस्ट में दूसरे नंबर पर टाटा नेक्सन रही। टाटा नेक्सन ने इस दौरान 9 पर्स...