गौरीगंज, अगस्त 11 -- अमेठी। स्थानीय ब्लॉक सभागार में मंगलवार को पंच सम्मेलन का आयोजन किया गया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व प्रमुख घनश्याम चौरसिया ने कहा कि वीबीजी राम जी योजना के तहत अब मजदूरी 300 रुपये कर दी गई है। उन्होंने बताया कि अब उपस्थिति ऑनलाइन दर्ज की जाएगी, जिससे पारदर्शिता बढ़ेगी। खंड विकास अधिकारी दिव्या सिंह ने मनरेगा कार्यों की गुणवत्ता पर विशेष जोर दिया। उन्होंने कहा कि कार्यों में किसी भी तरह की लापरवाही या गुणवत्ता की अनदेखी पर सख्त कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने सभी ग्राम प्रधानों और पंचायत सचिवों को समय से कार्य पूर्ण कराने के निर्देश दिए। सम्मेलन में ब्लाक प्रमुख मंजू मौर्या, अविनाश शुक्ला सहित दर्जनों पंचायत प्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे। यह भी पढ़ें- अंतिम व्यक्ति तक पहुंचे योजनाओं का लाभ: सुरेश पासी यह भी पढ...