पंच सम्मेलन में बताई जाएगी वीबीजी रामजी की खूबियां
लखीमपुरखीरी, अगस्त 8 -- लखीमपुर। वीबीजीरामजी योजना की शुरुआत सभी ग्राम पंचायतों में हो चुकी है। मनरेगा की जगह शुरू हुई इस नई योजना की क्या विशेषताएं हैं, मनरेगा की जगह इसमें क्या सुधार किया गया है, इसकी जानकारी अब पंच सम्मेलनों में दी जाएगी। ब्लाक व जिला स्तर पर पंच सम्मेलन आयोजित करने की तैयारी है। आयोजनों में प्रधान, सदस्यों, बीडीसी के अलावा जिला पंचायत के अधिकारियों को भी बुलाया जाएगा। मनरेगा की जगह सरकार ने वीबीजीरामजी (विकसित भारत गारंटी फार रोजगार एंड आजीविका मिशन ग्रामीण) योजना की शुरुआत की है। इस योजनाओं को अब जिले की सभी ग्राम पंचायतों में शुरू किया जा चुका है। यह भी पढ़ें- वीबी-जी-रामजी से होगा गांवों का तेजी से विकास योजना के बारे में जानकारी देने को शासन ने पंच सम्मेलन आयोजित करने का निर्देश दिया है। पंच सम्मेलनों में प्रधानों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.