संभल, अप्रैल 4 -- नया बाजार स्थित बड़ा मंदिर में चल रहे सात दिवसीय गीता ज्ञान यज्ञ के तीसरे दिन कथा व्यास स्वामी कृष्णानंद झा ने श्रीमद भगवद्गीता के तृतीय अध्याय का बखान किया। उन्होंने कहा कि अधिकांश लोग भगवान श्री कृष्ण को मानते तो हैं, लेकिन उनके उपदेशों का पालन नहीं करते। गीता के सिद्धांतों को जीवन में उतारने से ही सच्चा सुख, संतुलन और सफलता प्राप्त होती है। गीता के श्लोक 9 का उल्लेख करते हुए यज्ञार्थ कर्म की महत्ता समझाई। उन्होंने पंच यज्ञ ब्रह्म, देव, भूत, नृ और पितृ यज्ञ को जीवन में अपनाने का संकल्प भी दिलाया तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने का आह्वान किया। इस दौरान रामबाबू शर्मा, बबीता शर्मा समेत अन्य श्रद्धालु मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...