सहारनपुर, मार्च 27 -- बेहट। कस्बे के जनता इंटर कॉलेज के सरदार वल्लभ भाई पटेल सभागार में गुरुवार को राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) द्वारा प्रमुख जन गोष्ठी आयोजित की गई। गोष्ठी में संघ के वरिष्ठ पदाधिकारियों ने कहा, कि पंच परिवर्तन के माध्यम से ही समाज में बदलाव लाया जा सकता है। प्रांत सह संपर्क प्रमुख वेदपाल ने कहा, कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ द्वारा समाज में सकारात्मक बदलाव और राष्ट्र पुनरुत्थान के लिए पंच परिवर्तन की मुहिम शुरु की गई है। जिला प्रचारक अरुण, जिला कार्यवाह रामकिशन, सह जिला कार्यवाह राज सिंह, जिला व्यवस्था प्रमुख मनोज कुमार, जिला सेवा प्रमुख देवेंद्र, नगर संघ चालक निश्चल, रमन, गोविंद, विकास आदि की उपस्थिति रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...