बेगुसराय, नवम्बर 30 -- गढ़हरा (बरौनी),एक संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पूरा होने पर बीहट नगर परिषद के वार्ड संख्या 14 स्थित अभेदानंद आश्रम आर्य समाज बारो परिसर से रविवार को सनातन धर्म प्रेमी के बीच ज्ञानपत्रक वितरण का शुभारंभ हुआ। शाखा कार्यवाह विष्णु कुमार के नेतृत्व में विभिन्न मोहल्ले से आए लोगों को पत्रक भेंट किए गए। कन्हैया सिंह ने कहा कि विश्व के सबसे बड़े स्वयंसेवी संगठन आरएसएस ने सामाजिक सहयोग से भारत राष्ट्र में अनेक ऐतिहासिक परिवर्तन किए हैं। यह समाज के बीच उदाहरण स्वरूप है। संघ व्यक्ति निर्माण के कार्य को लेकर लगातार दैनिक शाखा के माध्यम से कार्यरत है। यही कार्यक्रम स्वयंसेवकों में साहस, धैर्य, शक्ति, राष्ट्रीय चित्रण, अनुशासन, देशभक्ति सेवा आदि गुणों का निर्माण करती है। संघ अपने आगामी कार्य योजना पंच परिवर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.