बेगुसराय, दिसम्बर 12 -- बीहट, निज संवाददाता। राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के शताब्दी वर्ष पर गृह संपर्क अभियान के जरिये लोगों के बीच पत्रक का वितरण कर कार्यकर्ता संगठन व सेवा के 100 वर्षो के सफर के बारे में लोगों को बता रहे हैं। 22 नवंबर से बीहट नगर के आरएसएस कार्यकर्ताओं के द्वारा सघन गृह संपर्क अभियान के तहत लोगों को संघ की 100 वर्षो की गौरवमयी यात्रा तथा वर्तमान में चलाये जा रहे राष्ट्रव्यापी कार्यक्रम पंच परिवर्तन के बारे में लोगों को अवगत करा रहे हैं। कार्यक्रम के नगर संयोजक सह जिला श्रमिक कार्य प्रमुख शंभू कुमार ने बताया कि स्वयंसेवकों की टोली अब तक नप क्षेत्र में दस हजार से अधिक परिवारों से संपर्क कर पंच परिवर्तन को जीवन में आत्मसात करने की अपील की गई है। नगर सह संयोजक कुंदन कुमार ने बताया कि 14 नवंबर तक चलने वाले गृह संपर्क अभियान के त...