पंच परगना फुटबॉल टूर्नामेंट 2 दिसंबर से
रांची, सितम्बर 27 -- बुंडू, संवाददाता। पंच परगना फुटबॉल एसोसिएशन, बुंडू की बैठक रविवार को पांच परगना उच्च विद्यालय ताऊ, बुंडू के मैदान में हुई। बैठक में सर्वसम्मति से आगामी 2 से 6 दिसंबर 2026 तक विराट खेल महोत्सव के तहत पंच परगना फुटबॉल टूर्नामेंट-2026 आयोजित करने का निर्णय लिया गया। प्रतियोगिता में कुल 16 टीमें हिस्सा लेंगी। विजेता टीम को तीन लाख, उपविजेता को दो लाख और तृतीय व चतुर्थ स्थान प्राप्त करने वाली टीमों को 70-70 हजार रुपये पुरस्कार दिए जाएंगे। मैन ऑफ द सीरीज को पांच हजार, बेस्ट गोलकीपर और बेस्ट स्कोरर को दो-दो हजार रुपये सहित अन्य आकर्षक पुरस्कार दिए जाएंगे। प्रतियोगिता फुटबॉल के निर्धारित नियमों के अनुसार होगी। प्रत्येक टीम में अधिकतम दो विदेशी खिलाड़ियों को खेलने की अनुमति होगी। इच्छुक टीमों को आयोजन समिति के पास पंजीयन शुल्क...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.